जितेंद्र वाणी, नानपुर ग्राम पंचायत नानपुर में गंदगी का साम्राज्य नजर आ रहा है, जिस भी मोहल्लों में देखो नालिया गंदगी से पटी पड़ी है। एक ओर जहां कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है और ऐसे में अन्य स्थानों की ग्राम पंचायत व नगर पालिकाएं अपने शहरों के मोहल्लों की नालियों की सफाई में जिम्मेदार जुटे हुए हैं। इसके विपरीत ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों का उदासीन रवैया ग्रामवासियों का भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। 41 डिग्री तामपान व भीषण धूप के चलते कस्बे की नालियों में गंदगी पटी होने व बदबू उठने से रहवासी खासे परेशान है। इसके विपरीत ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के अवैध बिल लगा के साफ सफाई के नाम से पैसे निकालने में भ्रष्टाचार किए जाने की सुगबुगाहट भी जारी है। बहरहाल, नगर में ऐसी समस्याओं से ग्रामीण परेशान हैं। Post navigation सीएम शिवराज और उनका प्रशासन कोरोना से निपटने में पूरी तरह से हुए फेल: विधायक मुकेश पटेल बगैर ठेके के ग्राम पंचायत की अवैध वसूली से व्यापारियों में पनपा आक्रोश, विधायक से की शिकायत