दीपक जैन/गगन पंचाल, कल्याणपुरा जिले में पंचायत चुनाव के चलते पूरे झाबुआ में चुनाव को लेकर शोर है। जोड़-तोड़ और दांव-पेंच आजमाए जा रहे हैं। मगर झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत बिसौली ने ये कारनामा कर दिखाया है, यहां सभी सरपंच प्रत्याशियों ने सर्व सहमति से विजय मकना निनामा को सरपंच चुन लिया है। वहीं बिसौली पंचायत के सभी 16 वार्ड पंच भी निर्विरोध हो गए है। जिसमे 4 पुरुष और 12 महिला वार्ड है। यहां किसी को किसी से कोई ईर्ष्या-द्वेष नहीं है। यहां अब सरकार की ओर से सहायता राशि के पात्र हो गए हैं। सरंपच सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। Post navigation उड़ता कल्याणपुरा नहीं बनने देंगे अपने गांव को, युवाओं ने लिया संकल्प भाजपा समर्पित उम्मीदवार ने किया जीत का दावा, समर्थको ने निकाला विजय जुलूस