झाबुआ लाइव डेस्क- जिलेभर में जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सारंगी के सदर बाजार के पास सट्टा लिखने की सूचना पर से चौकी सारंगी की पुलिस टीम द्वारा आरोपी रतनसिंह पिता कन्हैयालाल बैरागी, को सट्टा लिखते 585 रुपए के साथ धरदबोचा। वही पेटलावद के शंकर मंदिर के पास के पास सट्टा लिखने की सूचना पर से क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी शांतिलाल पिता प्रतापचन्द जैन को 7 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार गिकया, तो थादंला कस्बे के चर्च गली में सट्टा लिखने की सूचना पर से क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रवीण पिता कोदरा मकवाना को सट्टा लिखते 2100 रुपए के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 4-ए सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रणवानंदजी के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत एसडीएम हर्षल पंचोली के शासकीय वाहन से दुर्घटना में घायल बालक के परिजनों ने दर्ज करवाई एफआईआर