झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ महेशचंद जैन द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को थांदला शहर ब्राह्मण मोहल्ला के पास सट्टा लिखने की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम ब्रांच की प्रभारी अनुसूइया भंवर व टीम के द्वारा कस्बा थांदला में आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र पिता जितेन्द्र प्रसाद भट्ट, निवासी थांदला को सट्टा लिखते धरदबोचा। आरोपी के पास 13 हजार 590 रुपए एवं चार मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए। थाना थांदला में धारा 4-ए सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर चौकी बामनिया की पुलिस टीम द्वारा बामनिया के नारेला रोड के पास गली में सट्टा खेलते आरोपी कैलाश पिता दिता डाबी निवासी बामनिया, इरफान पिता इस्माइल निवासी अमरगढ़ रोड एवं हुरमल पिता रालु डामोर निवासी छायनपश्चिम को सट्टा लिखते कब्जे से 9 हजार 880 रुपए जब्त कर गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *