आलीराजपुर, एजेंसीः राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन कलेक्टर श्री शेखर वर्मा की अध्यक्षता में 4 जनवरी को शा.उ.मा.वि.बोरखड में किया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के 1-1 चयनित छात्र अपने-अपने विज्ञान शिक्षक के साथ जिला स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेगें। मेले में शिक्षक भी 1-1 सहायक सामग्री के साथ सहभागिता करेगें। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत करना है, स्वयं का मॉडल तैयार कर प्रस्तुत करना होगा। उक्त मेले में अन्य गतिविधि जैसे विज्ञान क्विज, विज्ञान के गीत, विज्ञान नाटिका व विज्ञान के जादू आदि में भाग लेने से उनमे विज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत होने के साथ-साथ उनकी विज्ञान के क्षेत्र में समझ को विकसित करने में सहायता भी मिलेगी। Post navigation पंचायत निर्वाचन के लिये श्रमिकों को मिलेगा अवकाश शीतलहर की वजह से आंगनवाड़ी का समय भी बदला