ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ की सभी शाखाओं के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरने वाले हैं। शाखाओं के बाहर हड़ताल के बैनर लगा दिए गए हैं। इस दौरान झाबुआ और आलीराजपुर जिले की सभी शाखाओं में काम नहीं होगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना होगा। चौथा शनिवार होने से बैंक अवकाश, रविवार अवकाश, 2 दिन अवकाश के बाद सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल से लोगों काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह हड़ताल ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ झाबुआ-आलीराजपुर के आव्हान पर रखीं गई हैं। हड़ताल 24 फरवरी .2025 से रखीं गई हैं। हड़ताल का बेनर रविवार शाम से बैंक के बहार लगा दिखाई दे रहा। Post navigation लूट का फरार और एक ईनामी वारंटी गिरफ्तार पीएमश्री कन्या हाईस्कूल छकतला की छात्रा टिंकल भारत भ्रमण के लिए दिल्ली रवाना हुई