जितेन्द्र वाणी, नानपुर जिला प्रेस क्लब आलीराजपुर का रविवार को लक्ष्मणी मे चुनाव संपन्न हुए। इसमे सर्वसम्मति से सुरेन्द्र वर्मा को जिला अध्यक्ष सचिव यतेन्द्र सिह सोलंकी उपाध्यक्ष द्वय क्रमशः आकाश उपाध्यक्ष जोबट देवेन्द्र वाणी नानपुर महासचिव सोहेल कुरेशी तथा कोषाध्यक्ष राकेश चौहान व सह सचिव फिरोज पठान को चुना गया। आयोजन मे पुर्व अध्यक्ष राकेश तंवर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया। इसके पुर्व जिले का नाम रोशन करने पर राधिका गुप्ता UPSC मे देश मे 18 वी रेंक दुसरे प्रयास मे हासिल किया उनका माला पहनाकर गरम जोशी के साथ स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिंह भेट कर सम्मानित भी किया तथा बधाइयां व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राधिका ने कहा की इस मुकाम तक पहुंचने मे मुझे मेरे माता पिता व परिवार का बहुत सहयोग मिला। उन्होंने आगे कहा की इस क्षैत्र के होनहार छात्रो को UPSC परिक्षा के लिए मुझे जिताना भी सहयोग चाहिए मे दुगी और मे चाहुगी की इस जिले से और भी छात्र छात्राए आगे बढे व IAS व IPS बने। इस दौरान जिला प्रेस क्लब के आलीराजपुर, जोबट व नानपुर के पत्रकार गण मौजूद थे। Post navigation देश के लिए अब मरने की नहीं बल्कि देश के लिए जीने व त्याग-समर्पण की जरूरत है : कपिल निनामा युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली, पुलिस की तफ्तीश शुरू