शिवा रावत, उमराली आज जनजाति विकास मंच अलीराजपुर के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें अलीराजपुर सोंडवा छकतला खंड के युवा विद्यार्थी वर्ग सम्मिलित हुए। सम्मेलन के मुख्य वक्ता कपिल निनामा धार विभाग जनजाति कार्य प्रचारक ने जनजाति समाज के विकास तथा युवाओं में जो भ्रम जाल फैल रहे हैं उसे हम किस तरह रोक सके? उन्होंने कहा की जनजाति समाज में फैल रही भ्रांतियों से दूर रहें तथा जनजाति समाज में शासकीय योजनाओं को लेकर विकास मंच शिविरों का आयोजन करेगा आदि विषय पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में रेम सिंह डोडवे धर्म जागरण विभाग सह संयोजक जनजाति समाज में फेल रही विकृतियों को दूर करना चाहिए। रेमसिंग ने कहा कि समाज में हजारों शकुनिमामा धूम रहे हैं और हजारों दुर्योधन पैदा कर रहे हमे ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए। उन्होंने जनजाति गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम तय किए। कार्यक्रम का संचालन जनजाति विकास मंच जिला प्रमुख गोविंद भयडिया ने प्रत्येक खंड तथा मंडल स्तर तक की बैठक तक की। Post navigation ग्रामीणों ने भोरण मंदिर मार्ग निर्माण किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन जिला प्रेस क्लब का गठन सुरेंद्र वर्मा अध्यक्ष, यतेन्द्र सिह सोलंकी सचिव मनोनीत