जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत कल शाम को जादू सिंह पिता दितलिया निवासी सेजगाव की संदिग्ध हालत में पड़ी लाश नानपुर पुलिस पहुंची मौके पर मृतक जादू सिंह की लाश संदिग्ध अवस्था में फाटा तीनताड़ के पास मिली। मृतक की मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। उक्त युवक को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर नहीं होने से जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है, जहां परिजनों ने नानपुर स्वस्थ केंद्र के प्रति आक्रोश भी था क्योंकि मृतक की पत्नी व बच्चे व परिजन सभी रात में भटकते रहे जिससे शव की अवहेलना भी होती रही। मृतक को निजी वाहन में जिला चिकित्सालय में शव परीक्षण के लिये ले गये नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। Post navigation जिला प्रेस क्लब का गठन सुरेंद्र वर्मा अध्यक्ष, यतेन्द्र सिह सोलंकी सचिव मनोनीत क्षमता से अधिक भरने पर माही का का एक गेट खोला, एसडीएम ने ग्रामीणों से की अपील मही तट के आसपास न जाए लोग