अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट

जिले के आजादनगर कस्बे में जन्म लेने वाले अमरशहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर शनिवार को स्थानीय बस स्टेंड पर जिला पत्रकार संघ की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संघ के मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी एवं दिपक दिक्षित ने बताया कि उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। इस दोरान बस स्टेंड से गुजरने वाले जागरुक नागरिकों सहित गणमान्य नागरिकों ओर नगर की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियो ने भी कार्यक्रम स्थल पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोपाल मैलाना, उपाध्यक्ष रघु कोठारी व राकेश तंवरए महासचिव आशुतोष पंचोली, संयोजक विक्रम सेन व सुरेन्द्र वर्माए राकेश चोहान, हितेन्द्र शर्मा, यतेन्द्र सौलंकी सहित संघ के सदस्यो एवं प्रेरणा क्लब के राजेश आर वाघेला, पेंशनर्स संघ के प्रतापसिंह सिसोदिया  न्यायिक कर्मचारी संघ के उमेश वर्मा सहित अनेक नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।
की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *