नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ झाबुआ जय बापू- जय भीम- जय संविधान रैली का आयोजन ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुण्डिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि अमित शाह एवं भाजपा के नेताओं द्वारा भीमराव अंम्बेडकर का अपमान किया एवं बापू के सिद्वान्तों एवं संविधान खत्म करने की चाल भाजपा चल रही है उसके विरोध में दिनांक 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रेली राजवाडा से मुख्य मार्ग होती हुए महात्मा गांधी प्रतिमा बस स्टेण्डप पर समाप्त होगी। जिसमें सभी ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयुआई, सेवादल एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं निर्वाचित सरपंच पंच एवं पाषर्द उपस्थित रहेगें। झाबुआ ब्लाक कांग्रेस के नेतागण आशिष भूरिया, हेमचन्द्र डामोर, मानसिंह खुना भाई ,हेमेन्द्र बबलू कटारा, आयुष ओहारी, दिपक डोडियार लोकेन्द्र बिलवाल, आदि ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से रैली में सम्मिलित होने की अपील की है। Post navigation प्रथम झाबुआ मीडिया ट्राफी 10 जनवरी से, ट्राफियों का हुआ अनावण श्री रामशरणम केंद्र का तीन दिवसीय आध्यात्मिक खुला सत्संग कल से, दीक्षा हेतु उमड़ेगा जनसैलाब