फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर
आज अलीराजपुर स्थानीय पटेल फार्म हॉउस पर जिला कांग्रेस आईटी सेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया, जिसमे आईटी सेल की प्रदेश प्रदेश प्रभारी विभा बिंदु डोंगरे ने भी शिरकत की व आईटी सेल के बारे मेँ विस्तृत से प्रकाश डाला।साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बलिदान व देश के विकास मेँ उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी बताया। आगामी दिनों मेँ भी ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम करने कि रूप रेखा तैयार की गयी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने आईटी सेल कार्यकर्ताओ को किया सम्बोधित
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज के आधुनिक युग मेँ आईटी सेल का महत्व कई गुना बढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने मेँ अगर सबसे कारगर आईटी सेल है। महेश पटेल ने कहा के भाजपा आईटी सेल झूठ फैलाने मेँ माहिर है लेकिन जमीनी हकीकत से कोसो दूर है।लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा के काले कारनामे जनता के सामने ला कर रहेगी। झूठ का पुलिंदा बना कर व देश की जनता को लोक लुभावने सपने दिखा कर मोदी कुर्सी पर बैठ तो गये लेकिन देश जनता उनके जुमलों से और सकरार की जन विरोधी नीतियों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.लेकिन जनता आगामी उपचुनाव, नगरीय निकाय, पंचायत व 2023 के विधानसभा चुनाव मेँ भजपा को सबक सिखाएगी।

टिकिट किसी को भी मिले तन मन धन से पार्टी के प्रत्याशी को जिताएंगे
जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जोबट उपचुनाव के बारे मेँ बताया के कांग्रेस आला कमान जिस किसी भी उम्मीदवार को टिकीट देगी पूरी जिला कांग्रेस तन मन धन से साथ है और एक जुट है.और हम जोबट विधानसभा उपचुनाव मेँ विजय श्री हासिल करेंगे।र हमारी बहन जोबट विधानसभा सभा की विधायिका स्व. कलावती भूरिया का हर एक सपना पूरा करेंगे।

मेरा ग्राफ बढ़ाने में आईटी सेल का महत्वपूर्ण योगदान:- मुकेश पटेल
अलीराजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल ने प्रशिक्षण समरोह मेँ अपनी बात रखते हुए बताया के मेँ आय टी सेल के महत्व को भली भांति समझता हूं और मेरे द्वारा किये गये कार्यों को शोशल मिडिया के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता से साँझा करता हु. जिससे मेँ अपने क्षेत्र की जनता से सीधे संपर्क मेँ रहता हु। विधायक  पटेल ने बताया के आज जिस आईटी सेल के बारे मेँ हम चर्चा कर रहे है वह हमरे देश के आधुनिक युग के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की देंन है।पटेल ने भी जोबट विधानसभा उपचुनाव के बारे मेँ चर्चा करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के नेतृत्व मेँ हम जोबट विधानसभा को भारी मतों से विजय दिला कर भाजपा को करारा जवाब देंगे।

झाबुआ पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने की जिले के नेतृत्व की तारीफ
झाबुआ विधानसभा सभा के पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कहा कि मुझे खुशी होती है मेँ जब भी अलीराजपुर जिले का नाम सुनता हूँ। क्योंकि अगर हम जब भी झबुआ व अलीराजपुर संगठन की बात करें तो महेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में बहुत मजबूत है ओर दबंगता से काम करती है काँग्रेस कार्यकर्ताओ की लड़ाई लड़ती है पर वही झबुआ की बात जब आती है तो
झबुआ जिले में काँग्रेस का नेतृत्व बहुत कमजोर नजर आता है।
जिला आय टी सेल के अध्यक्ष इरशाद चंदेरी ने भी अपनी बात रखते हुए आय टी सेल के बारे मेँ जानकारी दी व जिले के शीर्ष नेतृत्व के सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मेँ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री ओम राठौड़,अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष तरुण मंडलोई व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अज़हर चंदेरी ने भी सम्बोधित किया.उक्त कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राहुल परिहार ने किया व साहनी मकरानी ने आभार माना।

ये रहे उपस्थित
झाबुआ कर्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, आदित्य सिंह दरवार (बोरी)वार्ड न 12 के पार्षद साबिर बाबा, खुर्शीद अली दिवान, युवा नेता पुष्पराज पटेल, सिंह,जीतू अजनार ,सोनू वर्मा, चीतल पंवार ,आनंद बघेल,प्रदीप रावत,प्रबोध भाटी,फैजल नवाबी,जीतू देवड़ा,अरविंद पटेल,मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *