उदयगढ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आस पास भोपाल से कांग्रेस आई टी सेल की प्रदेश प्रभारी विभा बिंदु डोंगरे उदयगढ़ पहुंची और क्षेत्र समस्त कार्यकर्ताओं से रुबरु हुई। सर्वप्रथम डोंगरे व सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व जोबट विधायक स्वर्गीय कलावती भूरिया को याद कर दो मिनट मौन धारण कर श्रंद्धाजंलि दी गई। तत्पश्चात स्व भूरिया की दबंगता व कार्यशैली पर प्रकाश डालकर आने वाले विधानसभा उपचुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस का परचम लहराकर सुश्री भूरिया के अधूरे सपनों को साकार करने तथा उन्हें सच्ची श्रंद्धाजंलि होने की बात प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कही। । इस समय कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानसिह मुझाल्दा,कांग्रेस आई टी सेल के अध्यक्ष अश्विन निगवाल ,युवक काग्रेस अध्यक्ष राजा तोमर,गुमान सिह,नाथुभाई, दिलिप खराडी़, मोहनसिह जनपद सदस्य,आशिफ शेख,जितु अजनार जिला अध्यक्ष आई टी सेल काग्रेस,आदि क ई संरपंच व कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation जिला कांग्रेस आईटी सेल के प्रशिक्षण में सेल प्रभारी विभा बिंदु डोंगरे ने कांग्रेस के योगदान व बलिदान के बारे में बताया पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा स्थल पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सौंपा ज्ञापन