छकतला। जियो नेटवर्क समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखने को मिल रही है। कॉलिंग करने पर आवाज अधूरी सुनाई दे रही हैं। लोगों का कहना है जियो नेट बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा। बीते 5 दिनों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जियो नेटवर्क छोड़ अपनी सिम कार्ड अन्य नेटवर्क में स्थानांतरित कर रहे हैं। JPM सिद्धार्थ राजपूत जियो नेटवर्क अधिकारी का कहना है पिछले कुछ दिनों से नेटवर्क सर्वर डाउन है। 1 से 2 दिन में सर्वर सही हो जायेगा, फिर समस्या नहीं आयेंगी, जल्द समस्या का समाधान होगा। Post navigation शान्ति कुंज हरिद्वार में 3 दिवसीय ज्योति कलश यात्रा की कार्यशाला हुई, जिले से भी ज्योति कलश लेने पहुंचे गायत्री परिजन सोमकुआ में हुआ अनुभूति ईको कैंप का आयोजन, विद्यार्थियों को दी प्रकृति की जानकारी