सलमान शैख @ झाबुआ Live आज मुस्लिम समाज की बैठक पंपावती नदी किनारे स्थित हुसैनी मस्जिद के पास बने जमातखाने में हुई। जिसमें समाज के हर घर से समाजजन शामिल हुए। यहां अंजुमन कमेटी के सदर और समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। बैठक का नेतृत्व बीते 10 वर्षो से सदर की जिम्मेदारी संभाल रहे राहिल मंसूरी, सेकेट्री इमामुद्दीन शेख़, नासिर शेख, नईम काजी ने किया। बैठक में समाज के कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई। चयन प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए अध्यक्ष व सदर पद के लिए जावेद लोदी का नाम प्रस्तावित किया गया। सिर्फ एक ही नाम प्रस्तावित रहने से समाज के सभी समाजजनो की सर्वसम्मति से निर्विरोध जावेद लोदी को मुस्लिम समाज अंजुमन कमेटी का नया सदर बनाया। अब जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समाज के बेहतरी के लिए प्लान बनाकर किया जाएगा। जावेद लोदी के सदर बनने पर सभी समाजजनों ने उन्हें हार पहनाकर मुबारकबाद दी और समाज के हित के कार्यों को आगे बड़ाने की जिम्मेवारी सौंपी। सदर बनने के बाद जावेद लोदी ने कहा कि समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने जैसे कामों में वे अपनी ओर से हर स्तर से प्रयास करेंगे। जो जिम्मेवारी समाज ने उन्हें सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा मौजूद रहे। Post navigation यह पटवारी ₹4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथो हुआ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही… पेटलावद के नए टीआई राजू सिंह बघेल ने सम्भाली कुर्सी, ज्वाइन करते ही अपराधियों को दी चेतावनी