Skip to content
Sun. Oct 11th, 2026
होम
झाबुआ
थांदला
पेटलावद
रानापुर
बामनिया
आलीराजपुर
कट्ठीवाडा
चंद्रशेखर आजाद नगर
जोबट
सोंडवा
राजनीति
प्रशासन
अपराध
आप की ‘सरकार’
धार्मिक
‘जागरुक भारत’ पर बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दी आकर्षक प्रस्तुतियां
झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुवार को अपना पहला वार्षिकोत्सव जागरूक भारत थीम पर आयोजित किया गया जिसमे नर्सरी से 12वी तक के बच्चों द्वारा एक से बढक़र एक शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जिसे क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में आए दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन ने मां शारदा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम में थांदला जल संसाधन विभाग के एसडीओ रमेशचंद्र दोहरे बतौर विशेष अतिथि उपस्थित थे। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
जागरूक भारतए जीने की ललक
अपने पहले वार्षिकोत्सव आयोजित कर रही न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल ने जागरूक भारत थीम को चुना। इसके अंतर्गत देशभक्ति-देशसेवा, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग शास्त्रीय नृत्य, पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ जैसी कई आकर्षक नयनाभिराम प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति जीने की ललक के अंतर्गत नाटक के माध्यम से भू्रण हत्या रोकने, बेटी बचाने का संदेश देते हुए बेहद मार्मिक प्रस्तुति दी गई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बालकवि सम्मेलन, बाहुबली, कराते नृत्य को भी खूब सराहना मिली।
नारी शिक्षा को लेकर संस्था की महत्वपूर्ण घोषणाएं
न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल ने अपने पहले ही आयोजन में नई मिसाल पेश की। संस्था संचालक मुकेश बैरागी ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करवाई जिनके अनुसार संस्था ऐसे माता.पिता जिनकी एक या दो बेटियां ही है और उन्होंने परिवार नियोजन करवा लिया है तो संस्था उन बेटियों को अपने संस्थान में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। दूसरी घोषणा के अनुसार पचास प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग बेटियों को भी संस्था नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगी।
आप भरोसा रखे-आपका बच्चा एक स्तरीय विद्यालय में अध्ययनरत है- एसपी जैन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी जैन ने संस्था की कुछ प्रस्तुतियां देखने के बाद कहा कि इन प्रस्तुतियों में संस्था और बच्चों की कड़ी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। इनकी मेहनत देखने के बाद में मैं उन अभिभावकों को जिनके बच्चे इस स्कूल में अध्ययनरत है उन्हें यह कहना चाहूंगा कि आप भरोसा रखे आपका बच्चा एक अच्छे और स्तरीय स्कूल में अध्ययन पा रहा है। कार्यक्रम को देखकर इसकी तुलना संभाग स्तरीय विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों से की जा सकती है । एसपी जैन ने विद्यालय परिवार को भी अभिभावकों का विश्वास कभी न तोडऩे और संस्था परिसर में वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
प्राचार्य योगिता शर्मा ने पेश की वार्षिक रिपोर्ट
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य योगिता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय का पिछले वर्ष 100 फीसदी रिजल्ट रहा है। साथ ही खेल के क्षेत्र में भी संस्था के विद्यार्थी परचम लहरा रहे है। संस्था से इंटरनेशनल लेवल पर स्मृति व्यास ने कराटे में गोल्डए नेशनल लेवल पर देविका जैन ने स्लिंगशॉट में गोल्ड, प्रिंसी जैन ने स्लिंगशॉट में सिल्वर मेडल अर्जित किया है। विद्यालय के कई विद्यार्थी राज्य स्तर पर कई खेल विधाओं में भाग लिया है साथ ही संस्था के 32 विद्यार्थी संभाग स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग ले चुके है।
इन्होंने किया संबोधित-
कार्यक्रम को विशेष अतिथि रमेशचंद्र दोहरे, सरपंच रमेश बारियाए हेमंत चोपड़ा ने भी संबोधित किया। संचालक मुकेश बैरागी के वक्तव्य का वाचन नेहा मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण संस्था स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा।
You missed
आलीराजपुर
ग्राम बिछोली से 60 युवाओं की पैदल यात्रा पावागढ़ के लिए रवाना
October 11, 2026
Editor CB Live
झाबुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर में, अंतरित करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि
October 11, 2026
Editor CB Live
अपराध
मेघनगर
सोशल मीडिया पर आरएसएस को आतंकवादी संगठन बताने वाली पोस्ट पर मामला दर्ज
October 11, 2026
Editor CB Live
आम्बुआ
दो खेतों में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने जब्त किए 2040 पौधे; कीमत करीब 1 करोड़ रुपए*
October 11, 2026
Editor CB Live