झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जहां महिलाओं का सम्मान होता है वह देश विकास की राह पर आगे बढ़ता है आज महिलाओं ने दिखा दिया है कि जो काम पुरूष नहीं कर सकते वह महिलाएं कर सकती है। महिलाओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वयं साफ सुधरा बनाना होगा। हमें महिला दिवस पर एक संकल्प लेना होगा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा तभी हमारा महिला दिवस मनाना सफल होगा। उक्त बात एसडीएम हर्षल पंचोली ने महिला दिवस पर आयोजित महिला जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस प्रशासन झाबुआ के निर्देश पर पेटलावद में महिला जागरूकता रैली स्थानीय पुलिस थाने से श्रद्धांजलि चौक तक निकाली गई जहां पर महिलाओं सहित एकत्रित सभी लोगों ने महिला सम्मान की शपथ ली। शपथ एसडीएम पंचोली द्वारा दिलाई गई। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, पार्षद और मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, नप उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया, सोनिया ओसारी, शालिनी यादव , मंजू राठौड़, प्रियंका वैरागी, रीना सोनी, करण व्यास, अशोक शर्मा, जितेंद्र कटकानी, सूरजसिंह पंवार आदि उपस्थित थे। अंत में आभार एसडीओपी आरआर अवास्या ने माना। Post navigation 251 वर्षों पुरानी परम्परा बेंतमार होली में महिलाओं ने बेंत लेकर पुरुषों को जमकर सिखाया सबक सरकारी मद की जमीन को फर्जी तरीके से नामांतरण करने पर एसडीएम ने बैठाई जांच समिति, माफियाओं में हडकंप