भूपेंद्र बरमडंलिया, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रंभापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम खटामा में रहने वाले 17 वर्षीय युवक प्रेम सिंह पिता कालिया गरासिया रात में जहरीले जानवर ने काट लिया जिससे प्रेम सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता कालिया ने चौकी रंभापुर में सूचना दी कि उनका पुत्र प्रेम शुक्रवार रात जल्दी सो गया था देर रात 11 बजे को पेशाब करने के लिए बाहर गया व घर मे आकर सो गया। सुबह उसको जी घबराने लगा एवं चक्कर जैसा महसूस हुआ सुबह जल्दी वाहन नहीं मिला हम के कुछ देर से युवक प्रेमसिंह को मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाये जहां डॉक्टर सेलक्षी वर्मा ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया। प्रेमसिंह के शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया। रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा ने मर्ग धारा 174 में मामला पंजीबद्ध कर आरक्षक शैलेंद्र रघुवंशी द्वारा उक्त मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। ) Post navigation पुलिस मित्र अभियान में बोली थाना प्रभारी चराटे : नियमो और कानून का पालन करें, हमारी जिम्मेदारी हम खुद समझे हर्षित अग्रवाल की हुई वतन वापसी, मेघनगर में हुआ स्वागत भारतीय पत्रकार संघ रोटरी क्लब अपना ने भगवा पगड़ी पहनाकर पुष्पमाला से किया हर्षित का स्वागत