अलीराजपुर। थाना सोरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़दला का रहने वाली लखमा पिता इंदरसिह भीलाला उम्र 15 साल ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवाई पी ली जिसकी इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। सोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार थाना आम्बुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़वाड़ा का रहने वाला 50 वर्षीय रामसिंह ताड़ के पेड़ पर चढऩे के दौरान गिर गया, जिसकी दौराने इलाज जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में मृत्यु हो गई।
34 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
अलीराजपुर। जिले में पुलिस ने वाहन चैंकिग के जिले के विभिन्न थानो द्वारा 34 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई । उनके चालान बनाकर 11 हजार रुपए का संमन शुल्क वसूला गया।
लाखों की अवैध शराब जब्त

अलीराजपुर। पुलिस कप्तान कुमार सौरभ के निर्देशन मे जिले के समस्त थाना क्षेत्रो पर अवैध शराब के व्यवसाय पर अकुंश लागने की मुहीम के तहत जिले के विभिन्न थानो ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 31 हजार 875 रुपए की अवैध शराब जप्त की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के के मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *