पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामा प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंच अनुसार संपूर्ण प्रदेश में एक साथ जल संसद कार्यक्रम के लाइव टीवी कार्यक्रम आयोजन के लिए एवं 3 तारीख को मुख्यमंत्री दौरे के विषय में बैठक आयोजित की गई। 29 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीदेवी में जल सांसद एवं मुख्यमंत्री जलसंसद कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम जल सांसद के उद्देश्य से आम लोगों को बताया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में आप सभी ग्रामीणों एवं जल संरक्षण के बारे में लोगों को बताना है एवं एवं अप्रैल को मुख्यमंत्री के जल संसद कार्यक्रम को लाइव देखने के ग्रामीण जनों को बताना है जिस में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक तेजसिंह देवसर एवं मेंटर्स राजेंद्र सोनी, श्रीकरणसिंह परमार, क्रांति व्यास, सोनम बामनिया अर्चना सिसौदिया एव मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राए आदि उपस्थित थे Post navigation शीतला माता मंदिर पर कलशयात्रा-भंडारा का किया आयोजन खंडहर बना थानेदार का पुराना भवन बड़े हादसे की आशंका