अलीराजपुर लाइव डेस्क के लिऐ ” फिरोज खान ” बबलू साल की शुरुआत एक अच्छी खबर से करते है जल्दी ही अलीराजपुर जिले के तीन लोगो के जीवन मे नया सवेरा आयेगा उन्हें जल्दी ही ” कार्निया” मिलेगा । यह तब संभव होगा जैसे कि नेत्रदान में कार्निया जोबट स्थित गायत्री शक्तिपीठ को मिलते जायेगा । कलेक्टर श्री शेखर वर्मा के निर्देश पर आरईएस की एक टीम कल 4 लोगो को लेकर इंदौर नेत्र परीक्षण करवाने गयी थी जिनमे से 3 की आंखे कॉर्निया के लिऐ पात्र पाई गयी है जबकि 2 अपात्र पाये गये है । जिन्हें पात्र घोषित किया गया है उनमें ” गुड्डी पति फैरम निवासी ओझड , लक्ष्मी पति भूरसिंह उम्र 07 साल निवासी उम्दा एंव रोहित पिता प्रकाश उम्र 11 निवासी जोबट है । Post navigation प्रणामी समुदाय ने निकाली विशाल शोभायात्रा एडिशनल सीइओ दिए दिशा निर्देश