हरीश राठौड़, पेटलावद नगर में जल संकट तो करीब करीब सभी वार्डो में लेकिन एक वार्ड में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जो यह बताने के लिये काफी है कि परिषद द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। इस वार्ड पर मेहरबानी क्यू ——————————— नगर के वार्ड नम्बर 14 में आज दो टेंकर लगाये और इसमें भी खास बात यह रही कि टेंकर में पाइप लगाकर रहवासी सीघे मोटर लगाकर पानी निकाल रहे है। बताया जाता है कि अध्यक्ष के जो खास पार्षद है उनके विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बाकी वार्डो के लोगों को अपने ही हाल पर परेशान करने के लिये छोड़ दिया है। पास में नई टंकी बनी बताया जाता है जिस वार्ड 14 में परिषद द्वारा मेहरबानी दिखाई जा रही थी, उसके पास ही करीब 100 मीटर पर नई पानी की टँकी बनी है। लेकिन इसके वाबजूद कुछ लोगो को vip ट्रीटमेंट देने के लिये परिषद भेदभाव कर रही है। ये बोले जिम्मेदार इस वार्ड में पानी की ज्यादा दिक्कत है इसीलिये यहां टेंकर लगाये गए है। जल्दी ही बारिश आ जायेगी और समस्या खत्म हो जायेगी। -प्रियंक नवीन पंड्या, सीएमओ-नगर परिषद Post navigation प्रभारी मंत्री ने कॉलेज पहुंचकर पाई अनियमितता लगाई फटकार, कलेक्टर कॉलेज प्रशासन को बचाने में लगे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पीछे ” नवजात ” का शव मिला ; मोकै पर कोई जिम्मेदार नही