शान ठाकुर, पेटलावद आज दिनांक 19 नवंबर को पेटलावद क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन मासूम बच्चे आग में झुलस गए। जानकारी अनुसार ग्राम गोठानिया निवासी आनंद पिता पंकज मुनिया उम्र लगभग एक वर्ष एवं बेडाखो निवासी रामकन्या नामक लगभग 2 वर्षीय बालिका जलते हुए चूल्हे में गिरने के कारण बुरी तरह से झुलस गई। वही रीना पिता प्रकाश डिंडोर निवासी भेरूगढ़ पर गर्म सब्जी गिर जाने के कारण बालिका बूरी तरह से जल गई। तीनो ही बच्चो का उपचार पेटलावद सिविल अस्पताल में किया जा रहा है, जंहा बच्चों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का उपचार जारी है आज पेटलावद बीएमओ डॉक्टर एम.एल चोपड़ा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई एवं उपस्थित स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए। Post navigation पेटलावद सिविल अस्पताल का पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने किया आकस्मिक निरीक्षण ‘टीम जीवनसिंह शेरपुर’ के जिलाध्यक्ष बने बाबूलाल काग