पेटलावद। टीम जीवनसिंह शेरपुर संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर पेटलावद निवासी बाबुलाल काग को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय पर ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर द्वारा फूलों की माला पहनाकर बाबूलाल काग को पदभार सौपा गया।

दरअसल करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर द्वारा सर्व समाज को साथ लेकर सामाजिक हितों एवं गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी क्रम में सर्व समाज को साथ जोड़ने हेतु टीम जीवन सिंह शेरपुर बेनर तले संगठन की शुरुआत की गई है। जिसमें सर्व समाज जुड़कर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। टीम जीवन सिंह शेरपुर संगठन में झाबुआ जिला अध्यक्ष के रूप में सिर्वी समाज के प्रतिष्टित बाबूलाल काग को नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय पर करणी सेना परिवार के प्रदेश महामंत्री नेपालसिंह चलदु, प्रदेशा महासचिव लोकेंद्र सिंह मुंदेडी, प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसोदिया, इंदौर संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा, झाबुआ ज़िला अध्य्क्ष नितिराजसिंह राठौर, जिला प्रभारी विजेन्द्र सिंह राठौर, जिला संयोजक जीवनसिंह पंवार आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी करणी सेना जिला मीडिया प्रभारी शान ठाकुर द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *