शान ठाकुर, पेटलावद बुधवार शाम करीब 4 बजे पेटलावद सिविल अस्पताल का पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएमओ डॉक्टर एमएल चोपड़ा मोजूद रहे। पूर्व विधायक वाल सिंह मेड़ा द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, इस दौरान पूर्व विधायक ने व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर की। इस मोके पर चिकित्सक एवं सिविल स्टाफ उपस्तिथ रहा। Post navigation श्री भैरवनाथ मवेशी मेले में लगने वाले झूलों की गहनता से की जाए जांच जलते हुए चूल्हे में गिरने से दो मासूम बुरी तरह आग में झुलसे, एक बालिका पर गिरी गर्म सब्जी