अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
जोबट से नानपुर वाया बड़ी खट्टाली एवं बड़ी खट्टाली से नानपुर मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं दयनीय होने के कारण तथा ग्राम पलासदा एवं बेगड़ी में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को ग्राम बड़ी खट्टाली में क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा एवं शीघ्र ही जोबट से खट्टाली व खट्टाली से नानपुर मार्ग के शीघ्र ही डामरीकरण करवाने हेतु एक ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को को सौंपा जाएगा। धरना प्रदर्शन में क्षेत्र की पूर्व विधायक सुलोचना रावत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल, तथा जोबट विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत, सुमेरसिंह अजनार, भुरू अजनार शामिल होंगे। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील चेनसिंह डावर, रॉबिन, सुरेंद्र मायडा, सुल्तान खत्री, जहुर खत्री आदि ने क्षेत्र के कांग्रेसी एवं ग्रामीणों से अपील की के अधिक अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *