कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट: अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा विकासखंड के गांव काबरीसेल में स्कूली भवन के दो कक्ष सही है, तीसरा कक्ष क्षतिग्रस्त है जिसमंे की अभी बच्चे बैठकर अध्ययन करते हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं। विगत 23 अगस्त 2013 को अतिवृष्टि के दौरान काबरीसेल के कन्या आश्रम एवं प्राथमिक शाला भवन क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी सूचना ग्राम पंचायत काबरीसेल ने बीइओ कट्ठीवाड़ा को अपने पत्र क्रमांक 28/ग्राम पंचायत/2013 दिनांक 23 अगस्त 2013 के द्वारा ही दे दी गई थी, लेकिन आज दिनांक तक शासन स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ और भवन अभी भी जस की तस स्थिति में है और अभी भी इस स्कूल में 178 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। Post navigation जर्जर पुलिस चोकी को भवन व जवानों का इंतजार भगत के वष में है भगवान: जय किषोरीजी