फिरोज खान, अलीराजपुर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत अलीराजपुर जिले की विभिन्न तहसील स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर के मंडी परिसर में 25 फरवरी को सुबह 11.30 बजे जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रभारी मंत्री व नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन विभाग मप्र के मंत्री सुरेंद्र बघेल पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं 26 फरवरी को पुलिस ग्राउंड परिसर सोंडवा सुबह 11.30 बजे सांसद कांतिलाल भूरिया आयोजन में शिरकत करेंगे। साथ ही 1 मार्च को पोलो ग्राउंड कट्ठीवाड़ा में सुबह 11.30 बजे किसान ऋण माफी योजना में किसान सम्मेलन होगा जिसमें सांसद कांतिलाल भूरिया कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही साथ जोबट में 28 र्मा को मंडी प्रांगण में दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल कार्यक्रम में पहुंचेंगे तथा प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा कर्जमाफी तथा किसानों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसी के साथ 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर में 11.30 बजे सांसद कांतिलाल भूरिया शिरकत करेंगे। ) Post navigation सैयदना साहब ने नगर पहुंचने पर हुआ भव्य इस्तकबाल, वाज में धर्मावलंबियों को वतन के प्रति वफादार रहने का दिलवाया संकल्प अब अगर वाट्सएप पर डाली अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री तो हो जाएगी एफआईआर, वाट्सएप के साथ मिलकर सरकार ने जारी की शिकायती ई-मेल आईडी