झाबुआ। बैतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर फुलमाल में बंद पड़ा काम दोबारा चालू हो गया है। इसे लेकर पिछले दिनों जयस ने प्रशासन को काम रुके होने के कारण आ रही परेशानियों से अवगत कराया था। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-15-at-5.20.33-PM.mp4 जयस झाबुआ टीम ने 12 दिसंबर को बताया था कि फुलमाल में रुके हुए रोड निर्माण के कारण आए दिन जाम लग रहा है। एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके अलावा धूल उड़ने के कारण फसल भी बर्बाद हो रही है। धूल के कारण आदिवासी किसान भाइयों का पूरी पूरी फसल नष्ट हो रही थी। फुलमाल में निवास आदिवासी की दुकानों पर धूल उड़ने से बीमारी हो रहे थे। समाज की पीड़ा को देखकर रोड निर्माण चालू कराने की मांग की थी। जयस जिला अध्यक्ष विजय डामोर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन चेतावनी दी थी कि 18 दिसंबर तक चालू नहीं करते हैं तो 19 दिसंबर को चक्का जाम किया जाएगा। 3.50 करोड़ का प्रोजेक्ट प्राइवेट कंपनी को दिया था। 16 किलोमीटर 3 महीने पहले काम बंद करके ठेकेदार चला गया था। जिला प्रशासन ने उसे बुलाकर चालू करवा दिया गया है। Post navigation यातायात पुलिस और चालक परिचालक संघ ने पेश की मानवता की मिसाल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एकलव्य-विक्रम अवार्ड विजेता सौरभ करेंगे टूर्नामेंट का उद्घाटन