झाबुआ Live/परवलिया

काकनवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परवलिया चौकी के ग्राम परवलिया में एक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि जमीन के आपसी विवाद को लेकर दो परिवार में झगड़ा चल रहा था। जो आज काल का रूप बन गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार जमीन विवाद के झगड़े में एक ही परिवार के सगे भाइयों ने मिलकर नाहटिया पिता सड़िया भाबोर (मालसाथ) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद सीधे थाने पहुंच गये। सूचना मिलने पर एसडीओपी रवींद्र राठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी तारा मंडलोई चौकी प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रहे है।