झाबुआ, एजेंसीः अवैध शराब के प्रकरण में हाईकोर्ट से राहत लेने के बाद सीजेएम कोर्ट में जमानत लेने आए शराब ठेकेदार अल्केश बाकलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे एक पुराने मामले में स्थायी वारंटी के तौर पर पकड़ा गया। फौरन कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे वहीं से जेल भेज दिया।

झाबुआ कोतवाली के थाना प्रभारी एसडी सिंह ने बताया, “काकनवानी में 6 नवंबर को दर्ज अवैध शराब परिवहन के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अल्केश बाकलिया सीजेएम न्यायालय में नियमित जमानत के लिए पहुंचा था। अल्केश जिले का स्थायी वारंटी है। इसके अलावा वो गुजरात के लीमखेड़ा और दाहोद में भी फरारों की सूची में है। जमानत लेने आने पर कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी की गई। मंगलवार को ही उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *