रितेश गुप्ता, थांदला जनपद पंचायत थांदला में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । रोजगार मेले में जनपद पंचायत थांदला एवं जनपद पंचायत मेघनगर के बेराजगार युवक एवं युवतियां शामिल हुए। आयोजित मेले में कुल 09 कम्पनीयां सम्मिलित हुई जिन्होंने के बेरोजगार युवक.युवतिया को उनकी योग्यता के अनुसार कम्पनी में रोजगार उपलब्ध कराया गया। आयोजित रोजगार मेले में कुल 176 युवक-युवतियां शामिल हुएए जिसमें 124 युवक-युवतियों को चयन किया गया ए तथा 21 युवक-युवतियों को आफर लेटर दिये गये । आयोजित रोजगार मेले में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा,नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर,जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया, भाजपा नेता राकेश सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला आरसीहालू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर, विरेन्द्र रावत, जिला रोजगार अधिकारी गरवाल, जिला उद्योग अधिकारी अस्किया, जिला प्रंबधक आजिविका मिशन जिला पंचायत झाबुआ, विशाल रॉय जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं आजिविका मिशन थांदला के समस्त कर्मचारीगण एवं समस्त युवक.युवतियां उपस्थित थे। आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगार युवक.युवतियों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि कटारा द्वारा शासन की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाकर शासन की योजना का लाभ लेने के बात कही गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने बेरोजगार युवक.युवतियों को अधिक से अधिक कम्पनियों से सम्पर्क किया जाकर रोजगार की उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताया गया। अवसर पर सरपंच नरसिंग भाबर, सरपंच सोहन सिंगाड़ सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। Post navigation महिला स्व सहायता समूहों का नवीनीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ आज़ाद बलिदान दिवस पर स्वास्थ्य शिविर व सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन होगा