रितेश गुप्ता, थांदला जनपद पंचायत थांदला मे नवनिर्वाचित विधायक वीरसिंह भूरिया का स्वागत व सम्मान समारोह जनपद पंचायत के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि लोक सेवक के रूप मे कार्य करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा कर्मचारियों पूरी लगन व ईमानदारी से सभी का कार्य करे तथा गरीबो और वंचितो की पूरी मदद करे। शासन की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाने मे सुचारू रूप से कार्य करे। समारोह को जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, एसडीएम भाना, सीईओ हालु, नायब तहसीलदार डावर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामर, प्रदेश सचिव जसवंतसिंह भाबर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य अक्षय भट्ट, जितेन्द्र धामन, हरीश पंचाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड, सरपंच रालु वसुनिया, दीपक बिलवाल, शंकर डामर, दिलीप भूरिया, रसूल भाबर, मुन्ना मईडा, कमलेश सोनी, बंटी भारती, नंदलाल मैण व सभी विभागं के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण सचिव व रोजगार सहायकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामसिंह मुणिया व बेनेडिक डामोर ने किया आभार सचिव संघ के जिला महामंत्री रामचंद्र मालीवाड ने व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक भूरिया ने आजीविका परियोजना की स्व सहायता समूह की महिलाओं के आग्रह को स्वीकारते हुए आजीविका भवन पहुंचे और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओ के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। Post navigation योग से शरीर व आत्मा का विकास होता : आचार्य विश्वामित्रार्य क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली के लिए मां अम्बे पैदल यात्री संघ की धार्मिक यात्रा का विधायक ने किया भव्य स्वागत