रितेश गुप्ता,थांदला आस्था और श्रद्धा के साथ पिछले 26 वर्षो से अनवरत जारी पैदल यात्रा संघ का शुक्रवार को नगर में प्रवेश हुआ। ग्राम धारसीखेडा रतलाम से जय मां अम्बे पैदल यात्रा संघ द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा के नगर प्रवेश पर स्थानीय नवीन मंडी प्रांगण में विधायक वीरसिंह भूरिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक राजेश सोनी, पटटु भैया द्वारा बताया गया कि पिछले 26 वर्षो से प्रतिवर्ष चल रही। इस पदयात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित होते है 11 दिन की यह पदयात्रा मां कालिका माता मंदिर पावागढ़ धाम पर समाप्त होती है। यात्रा का उददेश्य क्षैत्र में सुख शांति खुशहाली व अच्छी फसल की कामना लिए सैकड़ों महिला पुरूष और बच्चे आनंद के साथ यात्रा को पूर्ण करते है। धर्मप्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक वीरसिंह भूरिया सभी यात्रियों को साधुवाद देते हुए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। नगर मे यात्रियो की व्यवस्था मे समाजसेवी जितेन्द्र धामन व मोहनलाल लोढा का विशेष सहयोग रहता है। इस अवसर पर युवा नेता जसवंतसिंह भाबर, अक्षय भट्ट, लक्ष्मण राठौड, राजेश जैन, हरीश पंचाल, कमलेश सोनी, बंटी भारती, अरूण ओहारी, बहादुर भूरिया, वीरेन्द्र बाबेल, राजू वैघ, आत्माराम, मनोज उपाध्याय आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे। Post navigation जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विधायक वीरसिंह भूरिया का किया सम्मान सहायक संचालक नरेंद्र भिडे ने छात्रावास का किया अवलोकन