आलीराजपुर। चंद्रशेखर आजादनगर जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंदरसिंह डाबर के खिलाफ जनपद के 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। आखिरकार अब इस पर पंचायत का विशेष सम्मेलन बुलाने का निर्णय ले लिया गया है। सम्मेलन 21 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से होगा। सम्मेलन की कार्यवाही के लिए एसडीएम एसआर यादव को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर डा. अभय अरविंद बेडेकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि करीब 10 दिन पहले सुनवाई न होने तथा विकास कार्यों में रुकावट का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर को सौंपा था। इस पर यह सम्मेलन बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *