थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- बुधवार को जनता दल यूनाईटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन थांदला मे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की जानकारी देते हुए जद यू के जिलध्यक्ष तोलसिंग भूरिया ने बताया कि स्थानीय पुरानी कृषि उपज मंडी ऋतुराज कालोनी में पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द यादव, उपाध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी भी उपस्थित रहेंगे। जिलाअध्यक्ष तोलसिंग भूरिया ने कार्यकर्ताओं का उपस्थित होने की अपील की। Post navigation आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन आम बजट ने उपभोक्ताओं की तोड़ी कमर- सांसद भूरिया