आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर चंद्रशेखर आजाद नगर में जनता कर्फ्यू के दौरान पूरा नगर बंद रहा। जनता कर्फ्यू के दौरान थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने मोर्चा संभाले हुए नगर में पुलिस द्वारा वाहन से भ्रमण करते हुए नगर वासियों से अपील भी की और कहां की सभी अपने अपने घर में रहे स्वच्छता का ध्यान रखें साथ ही कोरोना वायरस के बचाव के तरीकों को अपनाएं । नगर के हर चौराहों पर पुलिस चाक-चौबंद नजर आई कई लोग अपने ही घर में परिवार के साथ बन्द का लुत्फ उठाते हुए नजर आए तो कही पर बच्चों के साथ बेठकर टीवी का मनोरंजन देखते नजर आए। बसों के बंद होने के कारण बस स्टेण्ड भी सुना सुना नजर आया। Post navigation दुर्घटनाग्रस्त होकर दो दिन से जंगल में पड़ा है लावारिस अवस्था में पड़ा फायर बिग्रेड, नगर परिषद के जिम्मेदार उदासीन कोरोना वायरस से जन सहयोग से ही मिलेगी जीत, आप प्रशासन को सहयोग करते रहे – एसडीएम बडोले