रितेश गुप्ता थांदला जनजाति गौरव दिवस एवम भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति विकास मंच थांदला द्वारा जनजाति नृत्य , ढोल की थाप व बैंड बाजो के साथ धूम धाम से मनाया गयाl इस अवसर पर खंड टोली के साथ गांव के तड़वी , संत , कोटवाल , वरिष्ठ , माता बहिनें व युवा वर्ग के साथ थांदल मे मुख्य मार्गो से होते हुए मठ वाले कुएं पर सभा की गई जिसमे सभा को बहदुर , मनसुक कटारा, खीमा आर्य , व जनजाति विकास मंच के जिला सदस्य संजय भाबर द्वारा समाज की संस्कृति , परंपराओं सहित संवैधानिक अधिकार द्वारा समाज का कल्याण , पेसा कानून सभी के लिए वरदान होगा साथ ही अन्य संरक्षण द्वारा अस्मिता एवम अस्तित्व को बचा कर जनजाति पीढ़ी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ते हुए संरक्षित कर सकते है आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया l साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता गण जिनमे , गेंदलाल भाबर, प्रकाश गरवाल, बसु मेड़ा , मोहन सिंगाड , दुर्गेश मुनिया , मांगू डामोर , संभू बारिया , प्रकाश भुरिया , कमल मैडा , गोरासिंह कटारा , हमजी चरपोटा , मलसिंह चरपोटा , मनीष माइडा , बबलू डामोर , सूरज आइडिया , रूपसिंह खराड़ी श्रीराम डामोर आदि उपस्तिथ थे l कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक यशवंत बामनिया ने तो आभार पालक शांतु बारिया ने मानाl Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ और संसाधनों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी,डेढ़ माह पूर्व भाजपा भी कर चुकी मांग अब तक अधूरी खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए भारत सरकार द्वारा चलित प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को किया जागरुक