रितेश गुप्ता, थांदला जनकल्याण विकास यात्रा के आज सातवे दिन थांदला जनपद के ग्राम पंचायत खोखरखान्दन, कलदेला, पाड़ाधामंजर, बेड़ावा, मुंजाल में पहुंची। जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को विधायक कलसिंह भाबर ने जनता से अवगत करवाया और समस्या सुनी। भीषण गरमी में जिस प्रकार से जनसमूह का आना इस बात को दर्शाता है। की हमारी भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो को वरदान साबित हो रही है। वही असंगठित कर्मकार मंडल योजना भी जीवनदायिनी साबित होगी। जनकल्याण यात्रा में आज मेरे साथ भाजपा के नेता जिला पंचायत सदस्य श्यामा ताहेड विशेष रूप से थे। ग्राम पंचायत पाड़ाधामंजर के सरपंच, दलसिंह बरजोट, खोखरखान्दन में पूर्व सरपंच वाहडिय़ा मईडा, कलदेला में पूर्व सरपंच नरसिंह, भाबर बेड़ावा में नाथू भाई मुंजाल में भावाभाई भाबर थे। मीडिया प्रभारी के रूप में अक्षय पाटीदार तहसीलदार, जीएस डावर हल्के पटवारी विभिन्न विभागों के अधिकारीगण/कर्मचारीगण भाजपा कार्यकर्तागण सरपंच सचिव जनता जनार्दन उपस्थित थे। Post navigation तालाब से बरामद हुए तीन सगी बहनों के शव ; फैली सनसनी ; मग॔ कायम कर जांच में जुटी पुलिस बारह घंटे औऱ बारह साल की भक्ति का पुण्य पुरुषोत्तम मास के एक क्षण में भगवान के स्मरण से मिलता है : रघुवीर महाराज