आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर
थाना चंद्रशेखर आजाद नगर के सेजावाड़ा चौकी तलाव पाटिया फलिया में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर भेजा गया। मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी भी पहुंचे। वहीं चौकी प्रभारी एसआई भूरिया ने बताया कि रमणी पति मेहुल वधिया उम्र 23 वर्ष का शव मिला है मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *