झाबुआ live के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट गरबाडा तहसील के सहाड़ा गांव के समीप जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति ने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली । मिली जानकारी अनुसार गरबाडा तहसील के पाटाडूंगरी पटेल फलिए के निवासी और जंगलखाते में वॉचमैन की नौकरी करते नटवरभाई मंगलाभाई गोहिल सुबह 9 बजे के करीब गरबाडा तहसील के सहाड़ा गांव के जंगल में पेट्रोलिंग पर निकले थे तभी “छोटे रोज खेत के भाग “में रिसिया के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटकी हुई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश दिखाई दी तथा उसकेे सेंडल एवं जीजे.23.एडी. 7177 नंबर की मोटरसाइकिल खडी थी इस बात की जानकारी उनके साथी वॉचमैन सोमाभाई भूराभाई गोहिल, बीटगार्ड वासीयाडूंगरी ,आर एफ़ औ परमार तथा गांव के सरपंच शकुंतला बेन राठवा को देने पर उपरोक्त सभी घटनास्थल पर पहुंचकर इस अज्ञात युवक के बारे में पूछताछ करने पर का कोई परिचित ना मिलने पर इस घटना की जानकारी गरबाडा पुलिस थाने में करने पर गरबाडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पेड़ पर से उतारकर पी एम करने हेतु सरकारी चिकित्सालय गरबाडा भेज कर यह युवक कहां का हे? क्या उसने आत्महत्या की है? या किसी ने मार के लटका दिया है ? इन सभी विषयों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। Post navigation तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना व बाइबिल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ जंगल में संदिग्ध अवस्था में लटका मिला शव