जितेंद्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के बामनटा गांव के एक शख्स की आज इंदौर जिला जेल में मौत हो गई। इस शख्स का नाम बिशन पिता नाहला भिंडे है जो कि शिक्षक था। इसे माछलिया गांव की एक छात्रा की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर सजा हुई थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने इस शिक्षक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था तथा इसी कारण से आत्महत्या करने संबंधी सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इस आधार पर बिशन को सजा हुई थी और वह सजा इंदौर जेल में काट रहा था। आज सुबह बीमारी के चलते इंदौर जिला जेल में सजायाफ्ता बिशन की मौत हो गई, शव को इंदौर जेल प्रशासन ने नानपुर थाना क्षेत्र के बामनटा गांव में भिजवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *