झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- विगत रात्रि में 12 बजे के लगभग पेटलावद रतलाम मार्ग पर घुघरी के समीप संतोष ढाबे पर उंडवा के कुछ व्यक्तियों ने खाने के पैसे देने के नाम पर होटल मालिक से मारपीट की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघरी के संतोष ढाबे पर उंडवा के 6 लोग खाना खाने आए उन्होने शराब पी रखी थी। खाने के बाद पैसा मांगने पर होटल मालिक हरीश सत्यनारायण वैरागी व उसके कर्मचारी दिनेश के साथ मारपीट की जिसमें हरीश को सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं दिनेश के पैर में फैक्चर हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाश भाग चुके थे। घटना के दरम्यान उनका एक मोबाइल होटल पर रह गया। जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। हरीश की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है। Post navigation किसानों को रुला रही प्याज, देसी भंडारण में जुटे किसान सहायक आयुक्त ने की खरीदी सामग्री और अब छात्रावास अधीक्षकों को दे रही निलंबन की धमकी : भूरिया