अशोक बलसोरा, झाबुआ
अयोध्यापुरम से सिद्धांचल महातीर्थ पैदल संघ का मुहूर्त प्रदाय किया गया। 9 अगस्त को पारा श्रीसंघ एवं छाजेड़ के 108 गुरुभक्त पिपलोदा में चार्तुमास हेतु विराजित गच्छाधिपति धर्म दिवाकर आचार्य देवेंद्र श्रीमद विजयनित्यसेन सूरीश्वर मसा के दर्शन वंदन एवं पैदल संघ का मुहूर्त लेने पहुंचे थे। पैदल संघ के आयोजक प्रकाशचंद केसरीमल छाजेड़ ने धर्मसभा में परिवार की ओर से गहुली गुरुवंदना कर पैदल संघ का निवेदन कर गुरुदेव से मुहूर्त का निवेदन किया गया। 500 महामंत्र के अराधक एवं मालवा के अनेकों श्रीसंघ की उपस्थिति में गुरुदेव ने 15 जनवरी 2020 का मुर्हूत प्रदान किया। मुहूर्त पाकर छाजेड़ परिवार एवं श्रीसंघ पारा खुशी से झूम उठे एवं गुरु के समक्ष लड्डू बांटकर प्रसन्नता जाहिर की। पैदल संघ के आयोजक प्रकाश छाजेड़ ने सभी गुुरुभक्तों को इस आयोजन में पधारने की अपील की। इस पैैदल संघ का आयोजन 13 जनवरी 2020 को पारा से प्रारंभ होकर बस द्वारा 14 जनवरी को अयोध्यापुरम पहुंचेगा। आचार्य भगवंत मुनिमंडल एवं साध्वी मंडल के साथ भगवंत श्रीसंघ संघ में लगभग 500 से अधिक यात्री भाग लेंगे एवं भगवान का रथ, धर्मध्वजा, हाथी-घोड़े, बैंडबाजे, शहनाई आदि इस यात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाएंगे। 20 जनवरी को संघमाला का कार्यक्रम रहेगा। छाजेड़ परिवार एवं छ:रिपालक पैदल संघ के मुहूर्त को लेकर गौरवान्वित है एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *