ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवक संघ शताब्दी कार्य वर्ष मना रहे है। विजयादशमी उत्सव के निमित्त छकतला में गुरुवार को पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर अनेक स्थानों पर स्वागत किया।

पथ संचलन कृषि मंत्री प्रांगण से शुरू होकर छकतला बस स्टैंड पहुंचा वहां से कवांट रोड़ से होते हुए गुजरात बार्डर से वापस बस स्टैंड पहुंचा यहां से आलीराजपुर रोड़ ‌भारत पेट्रोल पम्प से पुनः कृषि मंत्री प्रांगण में समापन हुआ। इसके कार्यक्रम में मंच पर मुख्य अतिथि जोगेंद्र सस्तियां, मुख्य वक्ता एवं विभाग धर्मजागरण संयोजक ईश्वर बृजवासी, दशरथ मंडलोई, कार सिंह सोलंकी मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए कहा की हम सौभाग्यशाली स्वयंसेवक हैं जो संघ का शताब्दी वर्ष देख रहे है। यह अवसर हमें हमारे पुरोधा रहे स्वयंसेवको के परिश्रम से मिला है। एक समय ऐसा था जब हिंदुत्व के भाव मे कमी आई और हम पर विदेशी आक्रांताओं ने राज किया। जब 1921 में डॉ हेडगेवारजी को जेल हुई तब उन्होंने चिंतन किया और पाया कि हमारे समाज में ही विकृत्ति आ गई हैं और उसे दूर करने और हिन्दू समाज को संगठित करने हेतु 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

एकल गीत अमृत वचन व प्रार्थना हुई साथ ही कार्यक्रम में सुंदर रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में आभार मंडल कार्यवाह प्रवीण सोलीया ने माना। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी दीपला बामनिया एवं नरगांवा ने दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *