ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला छकतला के जामली गाँव में एक विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन गार्ड राकेश बारीया ने इस अजगर को पकड़ा। बताया गया है कि अजगर की लंबाई लगभग 6 फीट और वज़न करीब 30 किलो था। अजगर को जामली गाँव की होली फलियां में निसला बामनिया (35 वर्ष) के खेत के पास के नाल से पकड़ा गया। फॉरेस्ट गार्ड को अजगर को पकड़ने में लगभग 1 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के बाद, अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली। Post navigation महिला की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे थे चोर, ईको गाड़ी से आए थे बदमाश SDM सोंडवा ने छात्रावास छकतला का किया औचक निरीक्षण, चौकीदार नदारद मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी