झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरूवार रात में 10 बजे के लगभग कुछ शरारती तत्वों ने करवड़ चौकी पर पत्थरबाजी कर दी। उनका कहना था कि पुलिस बार बार हमें परेशान करती है और हमारे घरों की तलाशी लेती है जिस पर पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को पकड भी लिया है। जानकारी के अनुसार पेटलावद पुलिस टीम गुरूवार को जामपाड़ा और कोटड़ा में एक युवक और युवती की तलाश में दबीश देने पहुंची थी, जहां कुछ मकानों की पुलिस के द्वारा तलाशी ली गई, जिससे आक्रोशित होकर नंदु पिता लूणा डामर, प्रकाश पिता धूलजी डामर, जोरावरसिंह पिता गोपाल सिंह राजपूत और बलराम गुरूवार रात्रि में 10 बजे करवड़ चौकी पर पहुंचे और बहस करते हुए चौकी पर पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हे पकडने का प्रयास किया, और वे भाग गए जिसमें से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने धारा 427,34 आईपीसी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 4,5 के तहत आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया। Post navigation आठ दिनों से सिलेंडर का वितरण नहीं होने से उपभोक्ता हुए परेशान सहायक आयुक्त की कार्रवाई गर्म पानी से जला बालिका का पैर, अधीक्षक पर हुई इंक्रीमेंट रोकने की कार्रवाई