झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट अभी तकरीबन 9 बजे एम जी रोड पर, पुरानी मंडी के सामने चोरो ने चोरी का असफल प्रयास किया। एम जी रोड पर ओम सिंह डांगुर के सुने पडे निवास पर चोरो द्वारा चोरी का असफल प्रयास किया| ओम सिंह डांगुर का परिवार अपने नविन मकान के मुहर्त मे स्थानिय संजय कालोनी मे आयोजित कार्यक्रम मे व्यस्त थे तभी चोरो ने हाथ साफ करने का प्रयास किया| चोरो की आहट सुनते ही बच्चे वहां पहुंचे जिन्हें देख बदमाश वहा से बिना कुछ चोरी किये भाग निकले| गौरतलब है कि यह वही जगह है जहा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बदमाशो द्वारा लूट के प्रयास मे गोली चला कर जीतेन्द्र राठोड की हत्या कर दी थी। तत्कालीन पुलिस अधिकारीयो द्वारा उक्त जगह पर होने वाली घटना की रोकथाम के लिए अस्थाई चौकी बनाए जाने की घोषणा की थीं जो अभी तक पूरी नहीं हुईं। Post navigation यौन शोषण मामले में नाबालिग हुई गर्भवती, तीन दिन से डॉक्टर नहीं कर रहा मेडिकल जांच-एक्सरे बालक प्राथमिक स्कूल के बाहर अविकसित मानव भ्रुण मिलने से फैली सनसनी