अलीराजपुर, एजेंसीः खरगोन के एक तंबाकू व्यापारी का दो लाख रूपयों से भरा सूटकेस चोरी हो गया। चोरी की यह घटना अलीराजपुर से बोरखड़ के बीच हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, खरगोन के व्यापारी अशोक पटेल बडौदा जा रहे थे। इसी दौरान बस से उनका सूटकेस चोरी हो गया। यह बस मुरलीराज बस सर्विस की थी। पुलिस इस मामले में सभी संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे और कितने यात्री बीच में ही उतर गए। इसके अलावा बस में कौन-कौन आया था और किस उदेश्य से आया था इसका भी पता अलीराजपुर पुलिस लगा रही है। Post navigation नामांकन के लिये आज आखिरी दिन “पंचायत निर्वाचन 2014-15” जिला पंचायत सदस्य के लिये अंतिम दिन 28 नामांकन पत्र दाखिल