अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- इन दिनो चोरों के हौसले बुलंदी पर है कि दिन मे ही गांव के बीचोबीच रिलायंस के टॉवर से शाम 5 बजे के बीच सेल चुराने मे कामयाब रहे। सुरक्षा गार्ड शकील एहमद कुरैशी ने बताया कि मैं कुछ समय के लिए टॉवर से घर आया ही था कि अज्ञात चोर चार पहिया वाहन इंडिगो एमपी 43 सी 7196 लेकर टॉवर पर आये एवं बाहर गेट पर लगे ताले को तोडक़र सिस्टम पर लगे 13 सेल अम्बर के 600 एचके जिसका प्रत्येक सेल का वजन करीबन 28 किलो है। वाहन इंडिगो में डाल कर फरार हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उक्त नम्बर की गाड़ी यहां पर आयी थी और उसमे कुछ टॉवर से रखकर ले गए, जिसकी रिपोर्ट सुरक्षा गार्ड ने थाना आम्बुआ में दर्ज करवा दी। Post navigation जमीन विवाद में चचेरे भाई ने तीर मारकर की हत्या पंचायतों पर ताले जड़ 6 जनपद पंचायतों के सरपंच-सचिव मांगों को लेकर उतरे हड़ताल पर